घाटशिला, सितम्बर 1 -- Ghatsila News: गालूडीह। पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बना चुका गालूडीह बराज डैम इन दिनों बदहाली का शिकार है। डैम के ऊपर से गुजरने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण बरसात और भारी वाहनों के आवागमन से गिट्टी उखड़ गई है। बाइक और चारपहिया वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर गुजरना पड़ता है। रात के समय दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।सड़क के साथ डैम के ऊपर जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। नियमित सफाई की व्यवस्था नहीं होने से पर्यटकों में नाराजगी है। प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक यहां पहुंचते हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति और गंदगी देखकर निराश होते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्म...