घाटशिला, अक्टूबर 8 -- Ghatsila News: गालूडीह। पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह की होनहार महिला क्रिकेटर खुशबू सिंह ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। खुशबू अब मुंबई में आयोजित होने वाले आगामी राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।खुशबू सिंह का यह सफर कड़ी मेहनत और लगन से भरा रहा है। उन्होंने क्रिकेट के शुरुआती गुण और अपनी दैनिक प्रैक्टिस बहरागोड़ा स्थित बीना पानी स्टेडियम से शुरू की थी। संसाधनों की चुनौतियों के बावजूद उन्होंने लगातार मैदान पर पसीना बहाया। उनकी इस यात्रा की शुरुआत इसी साल मार्च में आयोजित हुए जिला स्तरीय चयनट्रायल से हुई थी, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन स्टेट ट्रायल के लिए हुआ। इसके बाद राज्य स्तरीय चयन शिविर में अपने श...