Ghatsila News: गालूडीह अंडरपास को अतिक्रमण मुक्त रखने की मांग, टेम्पो चालकों ने चलाया अभियान
घाटशिला, अगस्त 11 -- Ghatsila News: गालूडीह। गालूडीह अंडरपास को अतिक्रमण मुक्त रखने की मांग को लेकर टेम्पो चालकों ने स्वयं अभियान चलाया। चालकों ने अंडरपास के अंदर और प्रवेश द्वार पर लगी दुकानों व ठेलों को हटाया। उनका आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के कुछ दिनों बाद ही अतिक्रमणकारी दोबारा दुकानें लगाने लगे हैं, जिससे जाम और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।टेम्पो चालकों के अनुसार, कुछ दिन पहले पुलिस ने अभियान चलाकर अंडरपास से अवैध दुकानें, ठेले और टेम्पो हटाए थे। इसके बाद टेम्पो चालकों ने भी अंडरपास में वाहन खड़ा करना बंद कर दिया था। लेकिन दो दिन बाद ही दोनों ओर फिर से ठेले और दुकानें लगने लगीं।टेम्पो चालक संघ के अध्यक्ष जतन गिरी ने कहा कि अंडरपास में अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इससे स्कूल बसों और एंबुलेंस को भी परेशानी होती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.