घाटशिला, अगस्त 24 -- Ghatsila News: गालूडीह। सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए गालूडीह पुलिस ने रविवार को एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट के चल रहे 50 से 60 मोटरसाइकिल सवारों को पकड़ा गया। थाना प्रभारी अंकु कुमार के नेतृत्व में एनएच-18 पर एंट्री क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस ने जिसके पास हेलमेट, लाइसेंस, कागजात नहीं थे, उसकी बाइक जब्त कर थाने में रखी। अचानक हुई इस कार्रवाई से बिना हेलमेट वालों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी ने सभी बाइक चालकों को रोककर जागरूक किया। उन्होंने कहा हम चालान काटने के लिए नहीं, आपकी जान बचाने के लिए खड़े हैं। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि आगे भी यह एंटी क्राइम चेकिंग लगातार जारी रहेगी और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...