Ghatsila News: गायत्री शक्तिपीठ में महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु
घाटशिला, जुलाई 30 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया के गायत्री शक्ति पीठ में बुधवार को पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित हुआ। इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला श्रद्धालु शामिल हुए। इस महायज्ञ को जमशेदपुर गोलपहाड़ी शक्तिपीठ उज्जोन के पदाधिकारी संतोष संगम और संजय राय ने संपन्न करवाया। अनेक श्रद्धालुओं ने हवन किया। महायज्ञ के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण हुआ। महाप्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं ने जमीन पर बैठकर खिचड़ी खायी। इस अवसर पर राजेंद्र लोधा, मिठु मल्लिक, रंजना रावत, जीतेन महतो, राधा नाथ मंडल, रवींद्र दत्ता, संध्या रानी महतो समेत सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री महायज्ञ आयोजित यह भी पढ़ें- Garhwa News: गायत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.