घाटशिला, जुलाई 2 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। जुगीतोपा पंचायत के सोनाहारा गांव से खोड़ी पहाड़ी पूजा स्थल तक जाने वाली कच्ची सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने 11 जुलाई को होने वाली खोड़ी पहाड़ी पूजा से पहले सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाएगा, जिससे पूजा स्थल तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाएगा। उनका आरोप है कि पूजा की तिथि नजदीक होने के बावजूद प्रशासन और संबंधित विभाग ने अब तक सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है।ग्राम यह भी पढ़ें- Ghatsila News: कान्हाईश्वर, गोटाशिला और खोड़ी पहाड़ी पूजा पर मंथन प्रधान हरीश चंद्र महाली के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में ...