घाटशिला, अक्टूबर 13 -- Ghatsila News: डुमरिया।डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी और बांकीशोल गांव के बीच शंख नदी पर बनी पुलिया की एप्रोच सड़क लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ने से ध्वस्त हो गई है। तेज जलधारा के कारण सड़क की मिट्टी कटकर बह गई, जिससे पुलिया का संपर्क मार्ग टूट गया है। इसके चलते क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर झामुमो के प्रखंड युवा नेता उदाय मुर्मू ने ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू को ज्ञापन सौंपा और एप्रोच सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की गई।

बारिश से ध्वस्त हुई एप्रोच सड़क जानकारी के अनुसार,पिछले दिनों लगातार हुई भारी बारिश से डुमरिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों...