घाटशिला, अक्टूबर 8 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के बाघुड़िया पंचायत के केशरपुर गांव में बुधवार को ब्लॉक स्तर पर सर्वे करने गए कर्मचारी समराय मार्डी को खेत में सर्वे के दौरान सांप ने काट लिया। घटना के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन एवं सहकर्मियों ने उन्हें इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि समराय मार्डी ब्लॉक की ओर से सर्वे कार्य के लिए केशरपुर गांव के खेत में गए थे। इसी दौरान खेत में सांप ने उन्हें काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रामचंद्र सोरेन ने बताया कि सांप के काटने के बाद मरीज को अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकीय निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...