Ghatsila News: खेत में काम करने के दौरान महिला को सांप ने डसा
घाटशिला, जुलाई 29 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। बारिश के इस मौसम में सांप काटने की घटना लगातार तेजी से बढ़ रही है। इस क्रम में मंगलवार को खेत में काम करने के दौरान भालकी गाड़ियाघुटू की एक महिला को खेत के भीतर किसी सांप ने डस लिया। जानकारी के अनुसार भालकी गांव की गाड़ियांघुटु गांव की रहने वाली 23 वर्षीय महिला सोहागी सोरेन खेत में काम कर रही थी और काम समाप्ति की करीब थी।तभी किसी सांप ने उसके पैर में काट लिया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धालभूमगढ़ लाए। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोपीनाथ महाली ने तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद ग्रहण निरीक्षण के लिए अपनी निगरानी में अस्पताल में रख लिया, समाचार लिखे जाने तक महिला का उपचार जारी था। यह भी पढ़ें- Shamli News: खेत में कार्य कर रही महिला को सांप ने काटा, हालत गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.