घाटशिला, सितम्बर 25 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत अंतर्गत खाड़बांधा गांव में गुरुवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों के मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में गांव के बादल गोप, डमन गोप और उत्तम गोप के चार मवेशियों की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह में मवेशी मैदान में चर रहे थे। तभी अचानक तेज गर्जन के साथ वज्रपात हुआ। गनीमत यह रही कि पास में ही मवेशी चरा रहीं महिलाएं इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गईं।​घटना की सूचना मिलने के बाद पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जगदीश गोप ने स्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित ग्रामीणों से जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: खाड़बांधा गांव में वज्रपात से मवेशियों की मौत, बाल-बाल बचीं महिलाएं पंसस प्रतिनिधि ने तत्काल संबं...