घाटशिला, अक्टूबर 29 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और आम लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर विधायक संजीव सरदार ने विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। इसस दौरान वैज्ञानिक रूप से कचरा प्रबंधन पर जोर दिया गया। कोडरमा परिसदन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता समिति के सभापति एवं विधायक उदय शंकर सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभापति उदय शंकर सिंह ने खनन विभाग से खदानों और क्रशर इकाइयों में पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण के निर्धारित मानकों के अनुपालन की जानकारी ली और सभी नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। समिति के सदस्य विधायक संजीव सरदार ने वन विभाग से पौधरोपण की स्थिति की ...