घाटशिला, अक्टूबर 3 -- Ghatsila News: घाटशिला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हेंदलजुड़ी-कांकड़ीसोल पंचायत शिक्षक संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को महात्मा गांधी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के 99 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हुई। प्रतियोगिता को दो स्तरों में आयोजित किया गया। प्रथम स्तर में कक्षा छह से आठ तथा द्वितीय स्तर में कक्षा नौ से दस के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। आयोजकों ने बताया कि परिणाम जारी होने के बाद प्रत्येक कक्षा के पांच श्रेष्ठ विद्यार्थियों को चयनित कर पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता, विषयगत समझ तथा समसामयिक घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह ...