Ghatsila News: क्लास में प्रवेश करने के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 25 बच्चे घायल
घाटशिला, नवम्बर 3 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल काशिदा में सोमवार की सुबह उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया, जब स्कूल में प्रवेश कर रहे करीब 25 बच्चों को स्कूल की सीढ़ी के समीप मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसे देखकर बच्चे इधर-उधर भागने लगे। अफरातफरी का माहौल देख विद्यालय प्रबंधन स्कूल के चिकित्सक की सहायता से तत्काल सभी पीड़ित बच्चों को इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने बच्चों का इलाज किया। सभी बच्चों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार, स्कूल भवन की सीढ़ी के पास शनिवार को मधुमक्खियों ने अपने छत्ता बना लिया था। इस घटना से स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ बच्चे भी अनभिज्ञ थे। सोमवार को सुबह लगभग साढ़े सात बजे से पौने आठ बजे के बीच जब बच्चे स्कूल की सीढ़ी के माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.