घाटशिला, जुलाई 14 -- Ghatsila News: पोटका। वरीय पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर मंगलवार को कोवाली थाना परिसर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत शांति समिति की बैठक डीएसपी रोहित कुमार रजवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, ग्राम प्रधान और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। डीएसपी ने कहा कि अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने खुले में शराब पीने और नशे की अड्डेबाजी की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। बैठक में ग्रामीणों ने हल्दीपोखर में रोज लगने वाले जाम, रेलवे स्टेशन के पास कोयला पाउडर से प्रदूषण, साप्ताहिक हाट में पॉकेटमारी, ढेंगाम हाट में रेस ड्राइविंग और अवैध धंधों पर रोक लगाने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: गालूडीह थाना में पुलिस-पब्लिक ...