घाटशिला, सितम्बर 1 -- Ghatsila News: पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ गया है। सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने रसूनचोपा पंचायत सचिवालय को निशाना बनाते हुए यहां से इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह पंचायत सचिवालय पहुंचने पर मुखिया सिमती सरदार को हुई। इधर, हल्दीपोखर मुख्य बाजार में भी चोरों ने मोबाइल दुकान को निशाना बनाने का प्रयास किया। अज्ञात चोरों ने संतोष गुप्ता एवं अजय गुप्ता की मोबाइल दुकान का ताला तोड़ दिया,शंटरका ताला नहीं खोल पाने के कारण  दुकान के अंदर से सामान चोरी करने में सफल नहीं हो सके। हल्दीपोखर बकरी बाजार के सामने स्थित गुमटी का ताला तोड़ कर रुपए चोरी कर लिए। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के दुकानदारों और ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रा...