घाटशिला, अक्टूबर 9 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के जामशोला से डोमजुड़ी जाने वाली मुख्य सड़क को कोलारामा गांव से जोड़ने वाली पुलिया के बीते दिनों पूरी तरह ध्वस्त हो जाने से ग्रामीणों का मुख्य मार्ग से संपर्क पूरी तरह कट गया है और लोगों का आवागमन ठप हो गया है। जिसकी सूचना मिलते ही सांसद प्रतिनिधि कुमार गौरव पुष्टि ने भाजपा नेता रंजीत कारेक एवं स्थानीय ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घटनास्थल से ही सांसद विद्युत वरण महतो को दूरभाष पर वस्तुस्थिति से अवगत कराया, जिसपर सांसद ने ग्रामीणों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए आश्वस्त किया कि आवागमन को शीघ्र बहाल करने के लिए संबंधित विभाग को पुलिया निर्माण हेतु जल्द ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: जामशोला-डोमजुड़ी मु...