Ghatsila News: कोयला लदी मालगाड़ी के तीन वैगन में लगी आग, अफरातफरी
घाटशिला, अक्टूबर 26 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़, संवाददाता। हल्दिया बंदरगाह से जमशेदपुर के लिए कोयला लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे की रैक (एसडीसीजी) चली। रविवार की अहले सुबह जब ट्रेन कोकपाड़ा स्टेशन पार कर रही थी, रेल कर्मचारियों की नजर ट्रेन की तीन वैगन से उठ रहे धुएं के गुब्बार को देखकर धालभूमगढ़ स्टेशन एवं ट्रेन के गार्ड को सूचना दी गई। धालभूमगढ़ स्टेशन में गाड़ी को रोककर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। घाटशिला से अग्निशमन विभाग की गाड़ी आकर आग पर काबू पायी। तीनों वैगन के कोयले पर पूरी तरह से जल का छिड़काव कर कोयले को ठंडा किया गया और उसके बाद गाड़ी अपने गंतव्य की ओर चली गई। समय रहते और कर्मचारियों तथा स्टेशन मास्टर की तत्परता से एक बड़े दुर्घटना को टाल दिया गया अन्यथा एक बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.