घाटशिला, नवम्बर 17 -- Ghatsila News: चाकुलिया। झारखंड स्थापना दिवस एवं धरती आबा जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती के अवसर पर रविवार को चाकुलिया के मुटूरखाम में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन जाने वाले चौक का नामकरण वीर शहीद जननायक भगवान बिरसा मुंडा चौक करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता विनोद बिहारी कर ने की। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि चौक का नाम भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखा जाए। कहा गया कि भविष्य में इस चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उपस्थित लोगों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और सर्वसम्मति से इसे पारित कर दिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: धरती आबा को किया नमन बैठक में कहा गया कि भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके योगदान को...