Ghatsila News: कोकपाड़ा और धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच बनाया जाए रेलवे हॉल्ट
घाटशिला, जुलाई 9 -- Ghatsila News: घाटशिला। दक्षिण पूर्व रेलवे, गार्डेनरीच के प्रिंसिपल चीफ सेफ्टी ऑफिसर (पीसीएसओ) के नेतृत्व में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने बुधवार को खड़गपुर से घाटशिला स्टेशन के बीच रेल संरक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे ट्रैक, लेवल क्रॉसिंग (एलसी) गेट, पुल-पुलिया, सिग्नल एवं अन्य संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। इसके अलावा चाकुलिया, बड़कोला और घाटशिला क्षेत्र में भी रेलवे की संरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं, टीम ने धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित बाबा भूतेश्वरनाथ हॉल्ट और बड़कोला क्षेत्र का भी निरीक्षण किया। साथ ही पोल संख्या 196/3 से 197/9 तक रेलखंड का विस्तृत अवलोकन किया। उल्लेखनीय है कि कोकपाड़ा और धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच बड़कोला में लंबे समय से एक रेलवे हॉल्ट बनाने की मांग स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.