Ghatsila News: केशरदा प्लस टू हाई स्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान,विद्यार्थियों को सिखाए रोड सेफ्टी और साइबर सुरक्षा के गुर
घाटशिला, अगस्त 8 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के केशरदा प्लस टू हाई स्कूल परिसर में पुलिस प्रशासन की ओर से शनिवार को एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त जागरूकता अभियान बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में स्कूली छात्र-छात्राओं को रोड सेफ्टी के नियमों, साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों तथा आपातकालीन सहायताओं के लिए जारी टोल फ्री नंबरों की विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। इसी क्रम में पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार नायेक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व और सामाजिक रूप से जिम्मेदार बनने की सीख दी। पुलिस के इस अनूठे व सराहनीय कदम की विद्यालय परिवार सहित स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की। यह भी पढ़ें- Jamui News: तीन किस्तों में साइबर ठगों ने डाकघर के बचत ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.