घाटशिला, अक्टूबर 28 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत केरुकोचा सार्वजनिन काली पूजा कमेटी की एक बैठक सोमवार की देर शाम को केरुकोचा काली मंडप प्रांगण में प्रवीर कुमार घोष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में काली पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया तथा पूजा संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से समीर कुमार दास को अध्यक्ष बनाया गया एवं मनोज कुमार बांसुरी को सचिव मनोनीत किया गया। कुश गिरि, सुनील कुमार गिरी एवं देवदत्त बेरा उपाध्यक्ष बनाए गए। सौमित्र कुमार घोष,मिंटू गिरी और बिरेश चंद्र पैड़ा सहसचिव चुने गए। वहीं शिवशंकर पात्र को कोषाध्यक्ष और अनूप घोष, गणेश पैड़ा, दिलीप पात्र सह कोषाध्यक्ष चुने गए। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: केरूकोचा सार्वजनिन काली पूजा कमेटी गठित,समीर दास बने अध्यक्ष कमेटी के सं...