Ghatsila News: केयू स्थापना दिवस पर प्राचार्य ने कुलपति को दी बधाई
घाटशिला, अगस्त 14 -- Ghatsila News: घाटशिला। कोल्हान विश्वविद्यालय का 18वां स्थापना दिवस विश्वविद्यालय मुख्यालय, चाईबासा के वीर पोटो हो सभागार में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता से मिलकर उन्हें बधाई दी। डॉ. चौधरी ने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय की स्थापना 13 अगस्त, 2009 को हुई। रांची विश्वविद्यालय से अलग होकर बने इस विश्वविद्यालय में उस समय 14 अंगीभूत कॉलेज थे। आज विश्वविद्यालय में 21 अंगीभूत और 37 संबद्ध कॉलेज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.