घाटशिला, अगस्त 26 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत के नया बाजार स्थित केएनजे हाई स्कूल में सोमवार को कक्षा नौवीं और दसवीं के छात्रों के बीच कलम और कम्पास को लेकर हुई मारपीट की घटना ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। मारपीट में कक्षा दसवीं के दो छात्र घायल हो गए। घायल छात्रों में कालियाम पंचायत के राजाबासा गांव और सोनाहारा गांव के एक-एक छात्र शामिल हैं। वहीं, माचाडीहा के एक अन्य छात्र का गला दबाने की कोशिश किए जाने का भी आरोप है। इधर, मारपीट के बाद घायल दोनों छात्रों को चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। इस संबंध में घायल छात्रों के अभिभावकों ने थाना में लिखित शिकायत भी दी। मंगलवार को आक्रोशित अभिभावक, कालियाम पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम और जमुआ के पूर्व मुखिया प्रभाष हांसदा विद्यालय पहुंचे। ग्रामीणों...