Ghatsila News: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
घाटशिला, सितम्बर 5 -- Ghatsila News: धालभूमगढ़। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नरसिंहगढ़ के मंदिरों में सजावट की गई। लोग घरों में भी भगवान कृष्ण का बाल्य रूप में श्रृंगार कर रहे हैं। कुछ घरों में बाल्य रूप, कृष्ण की लीला, भगवान कृष्ण के परिवार का मंचन भी किया गया। इसी कड़ी में नरसिंहगढ़ निवासी गौतम साहू के आवास पर कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। घर एवं भगवान कृष्ण के पंडाल को विभिन्न प्रकार की विद्युत सज्जा एवं वास्तविक फूलों से सजाया गया। भगवान कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का सजीव चित्रण भजनों के साथ किया गया। भजनों के साथ लीला संगीत की प्रस्तुति पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर के उपलड़ा, पिंगला गांव की कलाकार देविका प्रमाणिक की पारिवारिक टीम ने प्रस्तुत की। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: ...हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की से गूंज उठा वाताव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.