घाटशिला, अक्टूबर 26 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में एक भी छठ घाट नहीं है। यहां के सैकड़ों श्रद्धालु आठ किलोमीटर दूर जुगीतुपा पंचायत में स्थित कूपन नदी के बड़सोल छठ घाट पर जाते हैं। मगर इस छठ घाट की स्थिति अच्छी नहीं है। घाट के पास नदी के किनारे झाड़ियों की भरमार है और कचरे बिखरे पड़े हैं। घाट पर पेयजल, शेड आदि की कोई सुविधा नहीं है। घाट का निर्माण भी नहीं हुआ है। हालांकि छठ के पूर्व छठ व्रतधारी सेवा मंच द्वारा घाट की सफाई की जाती है। चाकुलिया से पश्चिम बंगाल जाने वाली मुख्य सड़क से छह किमी दूर मिश्रीकाटा और यहां से दो किमी दूर नदी घाट है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: बड़शोल में कूपन नदी के छठ घाट पर झाड़ियों की भरमार, सुविधाएं भी नहीं चाकुलिया बाजार क्षेत्र के सैकड़ों पुरुष और महिला श्रद्धाल...