घाटशिला, अगस्त 13 -- Ghatsila News: गालूडीह। कुमीरमुड़ी ग्राम के सामुदायिक भवन प्रागण में जादूगोड़ा थाना प्रभारी ईश्वर दयाल मुण्डा एवं बारह मौजा के ग्राम प्रधान मेघराई सोरेन के अध्यक्षता में एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें इस ग्राम सभा में धाड़ दिशम मांझी परगाना महाल के प्रतिनिधि मंडल सह जोगो गोडेत् जगदीश बास्के, बारह मौजा के ग्राम प्रधानों एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला परिषद सदस्य बाघराई माडी और विभिन्न ग्रामों से आये सम्मानित, वरिष्ठ ग्रामीण शामिल हुए। इस ग्राम सभा मैं कारिया हांसदा और रामदेव हेम्ब्रम को ग्राम सभा में बुलाया गया था । लेकिन वे लोग इस महा ग्राम सभा में उपस्थित होने से इन्कार कर बैठक में शामिल नहीं हुए। इससे पहले ग्राम के ग्राम सभा में पांच-पांच बार बैठक में बुलाने के वावजूद भी ग्राम सभा के बातों को तरजीह नहीं देते ह...