Ghatsila News: कुत्ता सामने आने से बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरे, दोनों घायल
घाटशिला, सितम्बर 2 -- Ghatsila News: गालूडीह। गालूडीह थाना क्षेत्र के दाड़िसाई स्थित नवकुंज एनएच मंदिर के पास बुधवार को सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक सवार दंपती अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे में युवक के चेहरे और हाथ में चोट आई, जबकि उसकी पत्नी भी घायल हो गई।जानकारी के अनुसार, दंपती मुसाबनी से टाटा की ओर बुलेट बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान नवकुंज एनएच मंदिर के समीप अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को उठाकर मंदिर के पास पहुंचाया। सूचना मिलने पर एनएच की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है। स्थानीय लोगों ने एनएच पर आवारा पशुओं के विचरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.