घाटशिला, सितम्बर 10 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित टाउन हॉल में बुधवार को जेएसएलपीएस द्वारा संचालित कुचियाशोली आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान जिला परिषद सदस्या धरित्री महतो, बलराम महतो, अमर हांसदा, अजीत गोप, मिथुन कर सहित तीन पंचायतों के सक्रिय सदस्य एवं महिला प्रतिनिधि उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: कुचियाशोली आजीविका महिला संकुल की...