घाटशिला, अगस्त 4 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत दाहीगोंडा में हरी बंधु बारी उम्र लगभग 70 वर्ष की पुराने कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक को कुआं से निकालने के लिए कुएं के पानी को मोटर से निकाला जा रहा है। बता दें कि हरि बंधु बारी गोपु घोष के घर में रहता था। इस घर में कुआं भी था। इस घटना की सूचना मिलते ही घाटशिला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मौत के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई थी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: घरेलू विवाद में युवती ने कुएं में कूद दी जान, मचा कोहराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...