घाटशिला, जुलाई 20 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा।बरसोल थाना क्षेत्र से एक किशोरी की लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोरी के पिता मुक्ति कुमार सोम ने बरसोल थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। बरसोल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले का थाना कांड संख्या 19/26 है। शिकायत में किशोरी के पिता ने लिखित रूप से बताया कि बीते 15 जुलाई की रात उनकी बेटी घर से लापता हो गई है। काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। बाद में उन्हें सूचना मिली कि गोपालपुर पोस्ट ऑफिस में कार्यरत पीओन सुनील शर्मा कथित रूप से उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। परिजनों ने प्रशासन से किशोरी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है। इस संबंध में बरसोल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है औ...