घाटशिला, अगस्त 26 -- Ghatsila News: घाटशिला। गोपालपुर स्थित किड्जी स्कूल में मंगलवार को कक्षा प्ले ग्रुप तथा नर्सरी के बीच थीम फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस तरह की प्रतियोगिता बच्चों के सर्वांगिक विकास, आत्मविश्वास और उनकी कल्पनाशिलता को पंख देने का एक बेहतरीन माध्यम होता है। इस प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चे फल तथा सब्जियों की थीम के परिधान पहन स्कूल आए थे। प्रतियोगिता में कुल 30 बच्चों ने भाग लिया। कक्षा प्ले ग्रुप से प्रथम पुरस्कार वंशिका सरदार, द्वितीय पुरस्कार रेयांश हांसदा, तृतीय पुरस्कार तृषा गोराई को मिला। कक्षा नर्सरी(ए) से प्रथम पुरस्कार माल्हो टडू, द्वितीय पुरस्कार प्रियांश मुर्मू, तृतीया पुरस्कार श्लोक क्षेत्री को मिला। यह भी पढ़ें- संत कृपाल एकेडमी में रचनात्मक प्रतियोगिताएं नर्सरी कक्षा(बी) से प्रथम पुरस्कार...