घाटशिला, अगस्त 14 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के विभिन्न गांवों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुखिया दासो हेंब्रम के निर्देश पर गुरुवार को सहिया दीदियों के नेतृत्व में जल मीनारों, कुएं, चापाकलों के आसपास ग्रामीणों ने साफ-सफाई की। ‌विभिन्न सड़कों के किनारे झाड़ियों की भी साफ सफाई की गई। ग्रामीणों के बीच स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...