Ghatsila News: कालिकापुर में नेताजी की स्मृति भवन बनाने की मांग
घाटशिला, नवम्बर 8 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के कालिकापुर में 5 दिसंबर 1939 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा की गई ऐतिहासिक बैठक सह सभास्थल पर नेताजी स्मृति भवन के निर्माण को लेकर पंचायत समिति सदस्य सीताराम हांसदा ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कालिकापुर में एक ऐतिहासिक बैठक सह सभा की थी। इस बैठक में स्वतंत्रता आंदोलन की राजनीति पर चर्चा हुई थी और स्थानीय लोगों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया था। यह स्थान देश और राज्य के गौरवशाली इतिहास का अनमोल हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अत्यंत खेद का विषय है कि इतने महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उचित रखरखाव और स्मारक न होने के कारण आने वाली पीढ़ी इस महान इतिहास से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.