घाटशिला, जुलाई 18 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के गोस्वामी पेट्रोल पंप के समीप एनएच-18 पर शुक्रवार को सड़क हादसे में साइकिल सवार दिहाड़ी मजदूर चदनाशोल गांव निवासी बुपला मुंडा (46) गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, बुपला रोज की तरह सुबह अपनी साइकिल से काम पर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार संख्या डब्लूबी 23 के 7197 ने जोरदार टक्कर मार दी। बहरागोड़ा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर 108 एम्बुलेंस बुलाई और घायल मजदूर को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बारिपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बहरागोड़ा में कार की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर गंभीर घायल, वाहन जब्त वहीं पुलिस ने तत्परता से कार को पीछा कर दुर्घटना को अंजाम देने वाल...