Ghatsila News: काकड़ीशोल में छह घरों घुसा बारिश का पानी
घाटशिला, सितम्बर 27 -- Ghatsila News: चाकुलिया। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर चार स्थित काकड़ीशोल गांव में शाखा नहर और सड़क के बीच की बस्ती में जल के जमाव के कारण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गए। बस्ती में पानी भर गया और छह लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया। घर के सामान भी पानी से भींग गए हैं। लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इससे बस्ती में अफरा तफरी मच गई। वार्ड पार्षद शतदल महतो ने इसकी सूचना नगर पंचायत नगर पंचायत प्रशासन को दी। सूचना पाकर नगर प्रबंधक जय गुड़िया और जेइ रोहित लकड़ा पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। जेसीबी से मिट्टी कटवा कर जल की निकासी की गई। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया नपं: वार्ड न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.