घाटशिला, नवम्बर 11 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। पोटका थाना क्षेत्र के तेंतला पंचायत अंतर्गत कांवराडीह गांव में एक विवाहित महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार अपराह्न की है। मृतका का नाम अंबिका गोप(30 वर्ष) है। मिली जानकारी अनुसार अंबिका गोप घर का दरवाजा बंद की एवं अंदर गले में दुपट्टा का फंदा लगाकर घर में लकड़ी के टिंबर पर झूल कर आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों को शक हुआ तो दरवाजा खोलकर देखा तो अंबिका को इस स्थिति में देखकर सन्न रह गए। गांव में घटना की सूचना आग की तरह फैला। सूचना पाकर पोटका पुलिस भी मौके पर पहुंची एवं शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका अपने पीछे पति दशरथ गोप व तीन बच्चे छोड़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...