घाटशिला, अक्टूबर 7 -- Ghatsila News: डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में आज भी कई गांवों में आवागमन की बेहतर सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका एक उदाहरण कांटाशोल पंचायत अंतर्गत मारांगसोघा गांव का खड़िया टोला है। यहां एक गंभीर समस्या सोमवार को देखने को मिली, जब गंभीर रूप से बीमार 42 वर्षीय रूईबा सबर को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को चारपाई का सहारा लेना पड़ा। इससे सरकारी व्यवस्था पर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। कई दिनों से बीमार थे रूईबा

आवागमन की समस्या जानकारी के अनुसार, खड़िया टोला निवासी रूईबा सबर पिछले कई दिनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए डुमरिया सीएचसी ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस को बुलाए। लेकिन गांव तक पहुंचने के लिए पु...