Ghatsila News: कांग्रेस पार्टी के हल्दीपोखर मंडल अध्यक्ष बने शाहिद परवेज
घाटशिला, अक्टूबर 26 -- Ghatsila News: पोटका। कांग्रेस पार्टी की बैठक रविवार को हल्दीपोखर में हुई। बैठक में अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, हल्दीपोखर मंडल प्रभारी सुल्तान अहमद, पूर्व प्रदेश सचिव सुबोध सरदार, पूर्व जिला महामंत्री सोमेन मंडल एवं सैयद जबीउल्लाह उपस्थित थे। बैठक में प्रदेश कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी के हल्दीपोखर मंडल अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से करने का निर्णय लिया गया। पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता शाहिद परवेज (राजू) को मंडल अध्यक्ष के रूप में चुना गया। चुनाव उपरांत नए मंडल अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में आनंद दास, आशीष ठाकुर, विजय वर्मन उर्फ पुतुल, अजहरुद्दीन, पिंटू पाल, सीताराम सोरेन, चंदन, त्रिलोचन महाकुड़ सहित अन्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: शाहिद परवेज(राजु) बने कांग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.