घाटशिला, जुलाई 13 -- Ghatsila News: मुसाबनी । थाना परिसर में डीएसपी रोहित कुमार रजवाड़ की अध्यक्षता में सोमवार को कम्युनिटी पुलिसिंग को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मकसद आम लोगों की समस्याओं को लेकर सीधे संवाद करना था। पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराध मुक्त समाज को लेकर आम लोगों की सहभागिता पर चर्चा की गई, वहीं बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा कई ज्वलंत समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस अधिकारियों द्वारा उन समस्याओं पर कार्रवाई करने एवं उसके निदान का भरोसा दिलाया गया। जिसमें मुख्य रूप से मुसाबनी नंबर 3 बस स्टैंड से लेकर प्रखंड कार्यालय जाने वाली मुख्य सड़क पर लगने वाले जाम पर चर्चा की गई, नशा की रोकथाम पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: जाम से निजात दिलाने को व्यापारियों संग पुलिस ने की बैठक साथ ही अन्य अ...