Ghatsila News: कदम पेड़ पर झूलती मिली व्यक्ति की लाश की शिनाख्त नहीं
घाटशिला, अक्टूबर 26 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया थाना क्षेत्र में चाकुलिया-धालभूमगढ़ मुख्य सड़क के किनारे लखीपुरा और जामडोल के बीच 23 अक्तूबर की सुबह एक कदम के पेड़ की डाली से गमछा के फंदा में झूलती हुई अज्ञात व्यक्ति की लाश की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस ने लाश को फंदा से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया था। पुलिस लाश की पहचान करने में जुटी है। इधर, उक्त लाश को लेकर ग्रामीणों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। ग्रामीण इस मामले को संदिग्ध बता रहे हैं। चर्चा है कि उक्त अज्ञात मृत व्यक्ति जमशेदपुर के गोविंदपुर का है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: झांझरी गली में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, बीमारी से मौत की आशंका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.