घाटशिला, अक्टूबर 27 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया थाना क्षेत्र में चाकुलिया- धालभूमगढ़ मुख्य सड़क के किनारे लखीपुरा और जामडोल के बीच 23 अक्टूबर की सुबह एक कदम के पेड़ की डाली से गमछा के फंदा में झूलती हुई अज्ञात व्यक्ति की लाश की शिनाख्त हो गयी है।‌ पुलिस ने लाश को फंदा से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया था। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात मृतक की पहचान हो गई है। ‌मृतक का नाम राजू कालिंदी है और वह जमशेदपुर के गोलमुरी का निवासी है। उन्होंने बताया कि राजू कालिंदी की पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है। राजू कालिंदी मजदूरी का काम करता था। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: कदम के पेड़ पर झूलती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश की शिनाख्त हुई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...