Ghatsila News: कच्चा घर गिरा, बचे परिवार के सदस्य
घाटशिला, सितम्बर 5 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के पोटका पंचायत रोलाडीह गांव में बारिश होने के मीना सरदार का घर शुक्रवार को ढह गया। लगातार बारिश से मिट्टी का घर कमजोर हो गया था। घटना के समय घर के लोग सोए हुए थे, जैसे ही उन लोगों को भनक लगा तो परिवार के लोग घर से निकलने लगे। घर से निकलते ही पूरा कच्चा मकान गिर गया और एक अनहोनी घटना होते होते बचा। सूचना पाकर प्रखंड 20 सूत्री के सदस्य आनंद दास दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया एवं सांत्वना दी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी से मिलकर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की। यह भी पढ़ें- Gridih News: गरीब परिवार का कच्चा मकान गिरा, मुआवजे की मांग अंचल से पीड़ित परिवार को तत्काल तीरपाल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.