Ghatsila News: कंपनी प्रबंधन संग वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित
घाटशिला, अगस्त 1 -- Ghatsila News: प्रखंड क्षेत्र के ग्राम तिलबानी बड़ाघाट के बेरोजगार युवा एवं ग्रामीणों ने पूर्व में अपनी कई समस्याओं एवं मांगों को लेकर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की थी। साथ ही 3 अगस्त के बाद मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की घोषणा की गई थी। इस गतिरोध को दूर करने को लेकर शुक्रवार को माझी बाबा गोपाल टुडू एवं पूर्व जिला पार्षद बाघराय मार्डी के नेतृत्व में मऊभंडार स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की जनरल ऑफिस में वार्ता हुई। प्रबंधन की ओर से आश्वासन मिलने के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया। वार्ता में कंपनी प्रबंधन की ओर से एचआर हेड अर्जुन लोहरा ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि माइंस का दूषित पानी बड़ाघाट नाला में बहाया जाता है। इसके कारण आसपास की खेती बर्बाद हो रही है, साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.