घाटशिला, जुलाई 17 -- Ghatsila News: गालूडीह। लगातार हो रही बारिश के बीच गालूडीह बराज की निगरानी पूरी तरह ऑपरेटर के भरोसे चल रही है। सुरक्षा और जल प्रबंधन जैसे संवेदनशील कार्य में एक भी अधिकारी की तैनाती नहीं होने से गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जबकि बरसात के मौसम में कंट्रोल रूम में एक अधिकारी की मौजूदगी अनिवार्य मानी जाती है। ऐसे में विभाग की यह लापरवाही किसी भी बड़े हादसे को निमंत्रण दे सकती है। वर्तमान में डैम के कंट्रोल रूम में केवल ऑपरेटर ही ड्यूटी पर तैनात है। गेटों के संचालन, जलस्तर की निगरानी और डिस्चार्ज संबंधी सभी कार्य उसी के जिम्मे हैं। विभागीय नियमों के अनुसार, तीनों शिफ्ट में एक-एक कनीय अभियंता (जेई) की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए और इसके लिए आदेश भी जारी किया गया है। इसके बावजूद लगातार बारिश के दौरान भी कोई जेई या अन्य अधिकारी डै...