Ghatsila News: एसजी एग्रो राइस मिल में हाथी ने तोड़फोड़ की
घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 में दिघी के पास स्थित एसजी एग्रो राइस मिल में जंगली हाथी कई दिनों से भारी उपद्रव मचा रहे हैं। राइस मिल में हाथी तोड़फोड़ कर भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। मंगलवार को भी एक हाथी राइस मिल में घुस आया। हाथी ने राइस मिल में स्थित गोदाम के गेट को तोड़ दिया और चावल खाया। राइस मिल के मालिक अविनाश सुरेखा ने बताया कि जंगली हाथियों ने पिछले कई दिनों से राइस मिल में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात में भी एक हाथी ने राइस मिल में प्रवेश कर तोड़फोड़ की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.