घाटशिला, सितम्बर 22 -- Ghatsila News: घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को एसआईआर की सूची में हुई त्रुटि को लेकर जनसुनवाई का आयोजन बीडीओ यूनिका शर्मा की देखरेख में हुई। इसमें घाटशिला विधान सभा से जुड़े घाटशिला प्रखंड के पांच बूथों से संबंधित कई मतदाता सूची में आई गड़बड़ी को लेकर कई पहुंचे। जिसमें 500 लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया। जनसुनवाई के संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड के अधिकारियों ने बताया कि घाटशिला प्रखंड के बूथ संख्या-68, 69,75, 76 और बूथ संख्या 78 से संबंधित जिन-जिन मतदाताओं को नाम सुधार, जगह स्थांनातरण, मतदाता सूची में नाम जोड़ने समेत अन्य कार्य करवाने थे, जनसुनवाई में बुलाकर उनसे जरूरी दस्तावेज हासिल किये गये। साथ ही जिन मतदाताओं ने दस्तावेज जमा नहीं किये थे, उन्हें सख्त हिदायत दी गई।

मतदा...