Ghatsila News: एसआइआर में शिक्षकों का प्रतिनियोजन रद्द नहीं हुआ तो 12 को धरना
घाटशिला, अक्टूबर 9 -- Ghatsila News: चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत स्थित पीएम श्री बालीबांध उत्क्रमित हाई स्कूल के सभी नौ शिक्षकों को एसआइआर ड्यूटी पर लगाने से पठन पाठन बाधित हो गया है। इसको लेकर एसएमडीसी की बैठक हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने शुक्रवारको सीओ और बीडीओ के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर 10 अक्टूबर तक सभी शिक्षकों का एसआइआर कार्य के लिए हुए प्रतिनियोजन को रद्द कर विद्यालय नहीं भेजा गया तो 12 अक्टूबर को चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बिरसा चौक पर धरना दिया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि विद्यालय के सभी नौ शिक्षक और शिक्षिकाओं को एसआइआर कार्य के लिए प्रतिनियोजित कर दिया गया है। इससे विद्यालय में पठन पाठन प्रभावित है। शिक्षकों के बिना विद्यालय का संचालन नहीं हो सकता है। ऐसा कर विद्यालय क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.