घाटशिला, जुलाई 13 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बरसोल थाना क्षेत्र के बारासती चौक के समीप एनएच 49 पर सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे मछली दाना लदा ट्रक संख्या डब्लूबी 25 के 8636 अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक की पलटी होने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद घटनास्थल पहुंचकर चालक को बाहर निकाला तथा बरसोल पुलिस व 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। सूचना पाकर बरसोल थाना से एएसआई सिकन्दर यादव घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जायजा लिया ततपश्चात चालक को 108 एम्बुलेंस के सहायता से उपचार के लिए बहरागोड़ा सीएचसी भेजवाया। सीएचसी में डॉक्टरों की टीम ने घायल चालक का उपचार जारी रखा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: बहरागोड़ा में बेला चौक के समीप एनएच 49 पर अज्ञात वाहन से टकराई कार, चालक घायल घटना के बारे में चालक नागेंद्र सिंह (उम्र 42) से ...