Ghatsila News: एनएच-18 पर ट्रक ने टैंकर में मारी टक्कर, चालक गंभीर घायल
घाटशिला, जुलाई 10 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के झरिया मोड़ के समीप एनएच-18 पर शुक्रवार तड़के एक खाली ट्रक ने आगे चल रहे अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक केबिन में फंस गया, जबकि टैंकर से अलकतरा सड़क पर फैल गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शंकर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया तथा जेसीबी से सड़क पर फैले अलकतरा पर बालू डलवाकर फिसलन को समाप्त कराया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद एनएच-18 पर यातायात सामान्य हो सका। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.