घाटशिला, सितम्बर 5 -- Ghatsila News: मुसाबनी। हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की सुरदा माइंस के एनएस टाइप क्वार्टर क्षेत्र के पीछे की पहाड़ी के ऊपर भू-धंसान से हड़कंप मच गया। पहाड़ के ऊपर से मिट्टी का मलबा नीचे आ गया। करीब 15 फीट परिधि के क्षेत्र में पहाड़ के ऊपर भू-धंसान हुआ है। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पहाड़ के ऊपर हिस्से का मिट्टी मलबा के साथ छोटे-छोटे पेड़ एवं झाड़ियां नीचे आ गई, कुछ वर्ष पूर्व भी पहाड़ के उक्त स्थल पर ही भू-धंसान हुआ था। पहाड़ में हुए भू-धंसान के कारण पहाड़ के ऊपर से गीली चिकनी मिट्टी करीब 50 मीटर नीचे आ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पहाड़ी पर हुए भू-धंसान के ठीक नीचे सुरदा माइंस का 3 शाफ्ट एवं 4 शाफ्ट को माइंस के अंदर से जोड़ने की भूमिगत सुरंग है। बारिश के बाद अचानक पहाड़ दरकने से अगल-बगल के ग्रामीणों की चिंता बढ...